अभाविप ने निकाली स्वामी विवेकानंद जयंती शोभायात्रा

सासनी-14 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने प्रेणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति के रूप मे अविनाश ठाकुर, भरत यादव, बंटी प्रधान तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम सिंह यादव उपस्थित थे।।
कस्बा में निकाली गई शोभायात्रा में मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने का अव्हान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थी परिषद की प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रांत सह मंत्री खुशी सिंह, जिला सह प्रमुख सुभेन्द्र पाठक, अनिल शर्मा उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक स्वप्निल भारद्वाज,कार्यक्रम सह सयोंजक शिवम गोस्वामी ने कार्यक्रम को सफल बनाया और व्यवस्था प्रमुख नगर अध्यक्ष शुभम उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष आशुतोष जादौन , यश कटारा ने संभाली एवं इसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ता गोपाल शर्मा, पीयूष शर्मा, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, निशा सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment