सिकन्द्राराऊ प्रेस क्लब के बैनरतले हुआ तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन : सम्मानित

सिकन्द्राराऊ- 14 जनवरी । सिकन्द्राराऊ प्रेस क्लब के तत्वावधान में ममता फार्म हाउस में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सिकन्द्राराऊ तहसील क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार मनोज जादौन थे। जबकि सह-संयोजक के रूप में जिला प्रभारी गौरव पचौरी एवं पुष्पकांत शर्मा थे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार देवेश सिसौदिया ने की।।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी डा.राकेश सिंह राणा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर गुप्ता, जिलाध्यक्ष आशीष जादौन, पुरदिलनगर के पूर्व चेयरमैन गंगाशरण कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य रिंकू जादौन शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान कवि प्रमोद विषधर, शिवम कुमार एवं ओमप्रकाश ने अपनी काव्य प्रस्तुति से पत्रकारों और अतिथियों का मन मोह लिया। मंच पर राजदीप तोमर, उपजा के प्रदेश सचिव नीरज चक्रपाणि, संजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मंचासीन थे।। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिकन्द्राराऊ प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर एवं उपाध्यक्ष पंकज चौधरी का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, विजय शर्मा, ऋषभ प्रताप, सुभाष यादव, यतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुनील कुमार हसायन, जैनेंद्र वार्ष्णेय, अनूप शर्मा, राजा कुरैशी, नीरज गुप्ता, इश्तियाक भारती, पवन पुण्ढ़ीर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में सिकन्द्राराऊ प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुण्ढीर ने आगंतुक सभी साथियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं पत्रकारों को आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment