हाथरस-13 जनवरी। वॉयस ऑफ चौकीदार सेवा समिति के प्रमुख अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी द्वारा जनपद के सैकड़ों चौकीदारों के साथ कलैक्ट्रेट पहुंचकर ओसी कलैक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा ग़या है और कार्यवाही की मांग की है।।
ज्ञापन के दौरान वॉइस ऑफ चौकीदार सेवा समिति के प्रमुख अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी अन्नू ने बताया कि पीड़ित अभिषेक चौकीदार जो मुरसान ब्लॉक में है और उसे कोई मदद नहीं मिली। लेकिन वहां सफाई कर्मचारी और एक व्यक्ति द्वारा महिला से बदतमीजी की गई।पीड़ित व्यक्ति के पास कोई छत नहीं है और ना ही सरकार द्वारा चल रही योजनाओं में मकान मिला।चौकीदार का बहुत अपमान वीडियो द्वारा किया गया और उसकी वर्दी भी खींची गई और उसे फर्जी बताया गया।। ग्राम चौकीदार परिवर्तन की ओर चल रहा है।अन्य जनपद में ग्राम चौकीदार वर्दी में ड्यूटी करता है लेकिन जनपद में कई स्थानों पर इन्हें रोका जाता है।अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा आवाहन किया कि ग्राम चौकीदार सशक्त बने और ग्राम स्तर पर काम करें।अपनी आंतरिक सुरक्षा हेतु चौकीदार वर्दी पहना है तथा रात में पहरा देना आज के माहौल में आम पहनावा से उसे नुकसान पहुंचेगा।।
उन्होंने कहा है कि अल्प मानदेय पाने वाले चौकीदारों से जबरन बेगारी न कराई जाए। महीने में जायजा हाजिरी होता है, यदि कोई जुलूस या त्योहार है तो वहां चौकीदार की मदद ली जाए। संगठन को आपत्ति नहीं है।लेकिन 24 घंटे में 12 घंटे ड्यूटी थाने पर लगाना यह ठीक नहीं। ग्राम चौकीदार अपनी ग्राम सभा में 30 दिन ड्यूटी करता है और हमारा संगठन भी कोई सशक्त बनाने में जोर दे रहा है। ज्ञापन देने के दौरान जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा व जिला सचिव नंदकिशोर आदि चौकीदार भी मौजूद थे।









