अ.भा.क्षत्रिय महासभा ने की मांग: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में हो निष्पक्ष जांच:ट्रायल रोकें

हाथरस-13 जनवरी।उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के जिलाध्यक्ष नवीन प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट को सौपा गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से पूर्व विधायक के विरूद्ध हो रहे राजनैतिक षड्यंत्र व मीडिया ट्रायल एवं टुकड़े-टुकडे गैंग वालों के दबाब के बिना निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 ने ओसी कलक्ट्रेट को सौपे ज्ञापन में कहा है कि विगत वर्षों उन्नाव उ.प्र. की एक महिला द्वारा तत्कालीन विधायक कुलदीप सैंगर पर यौन शौषण के आरोप लगाऐ गऐ थे। इन आरोपों को लेकर राजनैतिक षडयंत्र के तहत मीडिया ट्रायल एवं टुकड़े-टुकडे गैंग ने देश में ऐसा हंगामा खड़ा किया कि उनके दवाब में सरकारी एजेंसियों एवं न्यायालय भी उक्त प्रकरण में कुलदीप सैंगर का पक्ष सुने वगैर तथा आवश्यक महत्वपूर्ण तथ्यों का का सघन निरीक्षण, वैधानिक परीक्षण एवं उचित विश्लेषण किए बगैर ही कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया गया।।
ज्ञापन में कहा कहा गया है कि विगत कुछ वर्षों से देश में कुछ मीडिया चैनलों एवं टुकड़े-टुकडे गैंग के सदस्यों द्वारा समाज में क्षत्रिय समाज की छवि से जुड़े राजनैतिक व्यक्तियों यथा- बृजभूषण शरण सिंह प्रकरण आदि तथा जनपद के बूलगढ़ी प्रकरण में मीडिया एवं टुकड़े टुकड़े गैंग एवं कुछ राजनैतिक नेताओं द्वारा क्षत्रिय समाज के तीन लोगों को जबरन आरोपी बनवाया गया, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि तीन युवकों को बगैर किसी गुनाह के कई वर्ष जेल में बिताने पड़े।उक्त बेगुनाह युवकों के परिवार को विगत वर्षों में न जाने कितनी आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अनावश्यक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। न्यायालय में उक्त युवकों को दोषमुक्त कर दिया, लेकिन उक्त युवकों का जीवन अनावश्यक रूप से विफल करने का षड्यंत्र रचने के दोषी मीडिया एवं टुकड़े-टुकड़े गैंग तथा राजनैतिक नेताओं पर कोई भी कार्यवाही क्यों नहीं हुई है? इतिहास साक्षी है कि क्षत्रिय समाज ने सदैव ही समाज की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर करने का कार्य किया है, जिसके किस्से इतिहास की पुस्तकों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं।।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मांग की है कि जब तक न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध नहीं कर दिए जाते तब तक मीडिया ट्रायल पर रोक लगाई जानी चाहिए एवं उक्त प्रकरण में मीडिया ट्रायल एवं टुकड़े-टुकडे गैंग तथा कुछ राजनैतिक नेताओं के दवाब को दरकिनार करते हुए पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर एवं उनकी बेटी के पक्ष एवं उनकी जायज मांग को सुना जाये तथा सभी तथ्यों का पुनः आधुनिक वैज्ञानिक बिधि से जांच उपरांत विश्लेषण करायें जिससे उच्च न्यायालय एक निष्पक्ष निर्णय कर सके।।
ज्ञापन देने वालों में हरीश सेंगर , देवेंद्र सिंह , प्रदीप सिंह , सोहन सिंह , देवेंद्र सिंह चौहान , योगेश पौरुष , ब्रजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment