कड़ी सुरक्षा व निगरानी के साथ तीसरे दिन भी हुईं पुलिस भर्ती की परीक्षायें

परीक्षा केन्द्रों पर डीएम-एसपी ने लिया जायजाः परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई आवश्यक सुविधाएं

हाथरस जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के आज तृतीय दिवस की लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था/ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
आज जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के तृतीय दिवस परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत बागला डिग्री कॉलेज व बागला इंटर कॉलेज केन्द्र का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा गतिविधियों की निगरानी की। इसके उपरांत उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल (शेड), बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पहले व दूसरे दिन की भांति आज तीसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को सघन जांच एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी पालियों की परीक्षा भी इसी प्रकार पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई गईं। परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment