
हाथरस जनपद में तीन दिनों से आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी में शीतल जल की सेवा देकर राहत देने के लिए गत तीन दिनो से रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा भंयकर गर्मी के प्रकोप से सुरक्षा हेतु यात्रियों व परीक्षार्थियों को आरओ के ठंडा जल सेवार्थ सेवा की जा रही है।
उक्त आरओ पानी प्लांट चिलर सहित स्थापित गत एक माह से सिटी रेलवे स्टेशन पर स्थाई रुप संचालित है। यात्री एवं कर्मचारी, अधिकारी व आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस सभी लोग संस्था के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर सराहनीय कार्य की सराहना करते हुए थक नहीं रहे हैं। सरकार द्वारा पुलिस अन्य भर्ती योजना संचालित की गई है, जिसके लिए सरकार ने जनपद में भी परिक्षा केन्द्र स्थापित किए हैं। बाहरी जनपदों से एग्जाम देने परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ रही है और गर्मी भी अपने शबाव पर है। गर्मी से मानव जीवन बेहाल हो रहा है।
उक्त भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था अध्यक्ष/संस्थापक डॉ. एमएल रावत के निर्देशन में पानी प्लांट चिलर सहित के पॉइन्ट और टोटी और बढ़ाई और सेन्टर के गेट खोल दिए गए हैं। नहाने, धोने, आराम करने अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही है। संस्था अध्यक्ष डॉ. एमएल रावत के निर्देशन में दिव्यांग वालंटियर स्वयंसेवक दिव्यांगो सहित दिव्यांग जन विकास संगठन दिव्यांग सेना की जिलाध्यक्ष राजमाला सिंह की टीम व अशोक गोटेवाल, नलिन कुमार गोटेवाल, बबलु कुमार ने अपनी पत्नी,बच्चों सहित सहयोग कर परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों व यात्रियो ने भी संस्था का आभार व्यक्त किया है।









