
हाथरस। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ( पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प दिवस के रूप में रोज मिल्क वितरण कर मनाया गया।।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि हमारे संगठन का यही उद्देश्य है कि किसी भी स्तर के व्यापारी के साथ किसी भी किस्म की अवैधानिक कार्यवाही या अन्य कोई उत्पीड़न किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यापारियों ने यही संकल्प लिया कि सभी व्यापारी एकजुटता से डट कर मुकाबला करेंगे। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा कि व्यापारियों के किसी भी आंदोलन में हम दोनों हमेशा व्यापारियों से आगे बढ़कर संघर्ष करते हुए व्यापारियों एवं व्यापारी हित की रक्षा करेंगे।
मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को जन्मदिन की बधाई देते हुए व्यापार संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रम व सभी आगुन्तक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान के लिए धन्यवाद देकर प्रसंशा की। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी समस्या में वह हमेशा साथ हैं और साथ चलकर अधिकारियों से निदान करने के लिए तैयार हैं। बैठक में पिछले दिनों हुई दुर्भाग्यपूर्ण कार्यवाही एवं व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं के निराकरण के लिए अतिशीघ्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक प्रतिनिधि मंडल ज्ञापन सौंपेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा योगा पण्डित,भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर सिंह भैयाजी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौ. रामकुमार वर्मा ने तथा संचालन राजकुमार कोठीवाल ने किया। जिला महामंत्री अरुण कुलश्रेष्ठ ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम में फेम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, शहर कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, दीनदयाल गोयल, युवा शहर महामंत्री आशीष अग्रवाल, शुभम मित्तल, पंकज खंडेलवाल, अनुज गर्ग, अरविंद सोनी, नवीन वर्मा, शरद वर्मा, विशाल सोनी, बाँके वर्मा, प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।









