एमएलसी प्रत्याशी गुरुजी का किया जोरदार स्वागत व सम्मान

हाथरस। एमएलसी स्नातक खंड आगरा से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी को पुनः भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार संस्कार सिटी कॉलोनी आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत व उनकी टीम द्वारा अपने आवास पर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. योगेन्द्र सिंह गहलौत के आवास पर आज एमएलसी डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत सम्मान किया गया और उनको जीत की अग्रिम बधाई दी। इस दौरान उनके साथ सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश सिंह गुड्डू, अनिल सिसौदिया, जितेंद्र राजपूत मंडल अध्यक्ष अगसौली,नरेश प्रधान का भी स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत सम्मान करने वालों में डा.संदीप गहलौत,दिनेशचंद्र शर्मा, आलोक यादव ,जगवीर सिंह,सूरज,आशीष शर्मा ,प्रशांत प्रताप सिंह,राजा ठाकुर, रोहित ठाकुर, मदन ठाकुर,पवन ठाकुर, अभय प्रताप,वीरेश पुंढीर, गोविंद चौहान आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment