
सिकंदराराऊ । कस्बा हसायन में उधार के रुपए मांगने पर नमाजदो ने एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया । घायल युवक के भाई ने कोतवाली में आठ नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
मौनू पुत्र सुरेन्द्र उर्फ गुडडा निवासी गांव नगला काँच थाना हसायन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई का कार्य करता है । पीड़ित के अंकित पुत्र भगवान सिंह निवासी हसायन पर खेत की जुताई के 35000 रुपए बकाया चल रहे थे। 26 मई की दोपहर 12 बजे उसका भाई सोनू उधारी के रुपए मांगने अंकित के पास गया । रुपए मांगने पर अंकित के साथ उसके भाई रवि कुमार, टीटू पुत्रगण भगवान सिंह, भगवान सिंह पुत्र सोनपाल ने सोनू को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। आरोपियों ने फोन से मोनू कुमार पुत्र सूरजभान, शुभम पुत्रगण बनवारीलाल, बनवारीलाल, बलवीर पुत्रगण सोनपाल निवासीगण मोहल्ला किला खेड़ा हसायन व अन्य अज्ञात लोगो को बुलाया लिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड ,सरिया एवं दराती से सोनू पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर गुल सुनकर पीड़ित अपने परिजनों के साथ अपने भाई सोनू को बचाने पहुंचा । आरोपियों ने मोनू ,मुकुल व विक्रम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












