आग की चपेट में आकर जल निगम का पाइप धू धूकर जला

सिकंदराराऊ । कस्बा के कैनाल मार्ग स्थित नगर पालिका के पीछे गुरुवार की शाम को उस समय खलबली मच गई। जब वहां पड़े कूड़े ढ़ेर में आग लग गई। आग की उठती लपटों को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई । लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि गुरुवार की शाम 5:45 बजे करीब कस्बा के कैनाल मार्ग स्थित नगर पालिका के पीछे पड़े कूड़े के ढ़ेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान कूड़े के ढ़ेर के निकट पड़े जल निगम के प्लास्टिक के पाइप भी धू धूकर जलने लगा। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । लोगों ने नगर पालिका में लगी समरसर्बिल से पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली ।









