क्लासिक होटल स्वामी एवं उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित क्लासिक होटल के सामने खड़े होकर रास्ते में आने जाने वाली महिलाओं से तीन आरोपी अश्लील फब्तियां कस रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली । पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख भाग गए। कस्बा इंचार्ज ने आरोपी होटल स्वामी एवं उसके दो साथियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
उपनिरीक्षक रामनेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने हमराहों के साथ कासगंज रोड पर गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि तीन युवक क्लासिक होटल के सामने खड़े होकर रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं से अश्लील हरकते कर रहे हैं । जिससे मार्ग से गुजरने वाली महिलाएं इनकी हरकतों से शर्म की वजह से अपने अपने मुंह छुपा कर निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने जब दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख मौके से भाग गए। रिपोर्ट में क्लासिक होटल स्वामी पवन पुत्र रामवकील निवासी मिरहची जनपद एटा एवं दो उसके साथियों को नमाजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।









