
सिकंदराराऊ। कस्बा के ममता फार्म हाउस में विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी आकाश दीक्षित के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में भारी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम एवं आचार्य चाणक्य के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन देवकांत कौशिक एवं अरविंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता सुधीर तिवारी ने की।वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मणों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। आकाश दीक्षित ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस समाज को उसकी गौरवशाली विरासत से जोड़ने तथा युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का दिवस है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संस्कृति और मानव कल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि समाज संगठित होकर राष्ट्र एवं समाज हित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व ब्राह्मण दिवस का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता का संदेश फैलाना है। इस अवसर पर समाज के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और युवाओं को समाज सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई तथा समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने ब्राह्मण समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया । इस मौके पर देवकांत कौशिक, अरुण दीक्षित, मनोज कुमार राजौरिया, आकाश दीक्षित, रिंकू शर्मा, विष्णु स्वरूप शर्मा, संतोष शर्मा, बृजबिहारी कौशिक, देवेंद्र दीक्षित शूल, मनोज उपाध्याय, राकेश शर्मा, सनी पचौरी, प्रदीप शर्मा, वीर प्रकाश उपाध्याय, सुधीर तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, पवन पंडित, सुनील पचौरी, रवि शर्मा, गुरुशरण त्रिवेदी, सतीश शर्मा, भूपेन्द्र शर्मा, अनिलेश पचौरी, दुर्वेश पचौरी, सत्यकुमार शर्मा, हिमांशु दीक्षित, अजीत शर्मा, डॉ. अरविंद भारद्वाज, मदन तिवारी, पंकज दीक्षित, बॉबी पचौरी, प्रदीप कुमार शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, शौर्य शर्मा, देव शर्मा, मृदुल भारद्वाज किशोर पांडा, अनुराग शर्मा गगन शर्मा, प्रशान्त शर्मा आदि मौजूद रहे।









