
हाथरस भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 2 जून से तालाब चैराहा पर किया जायेगा। जिसमें हाथरस की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु प्रमुख मागें उठाई जायेंगी।
उक्त संबंध में आज अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया गया है कि हाथरस में मेडिकल कॉलेज की स्थापना जल्द से जल्द पूरी की जाए। इमरजेंसी सुविधाएँ, जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं को सुधारा जाये, ताकि इसे सिर्फ रेफर सेंटर न बनना पड़े। वेंटिलेटर चालू हों, शासन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से खरीदे गए वेंटिलेटर तुरंत चालू किए जाएँ, जिला बागला अस्पताल में सरकारी मेडिकल स्टोर की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराई जाए, अस्पताल में तत्काल एमआरआई मशीन और जांच सुविधा शुरू हो, सीटी स्कैन व्यवस्था हो और सीटी स्कैन सेंटर में डॉक्टरों की उपलब्धता दोपहर 2 बजे के बाद भी सुनिश्चित की जाए। डायलिसिस सेंटर में हेपेटाइटिस बी के मरीजों के लिए विशेष सुविधा शुरू की जाए,नशा मुक्ति केंद्र में नशा मुक्ति केंद्र पर आवंटित बजट और सुविधाओं के अनुसार 24 घंटे स्टाफ की तैनाती की जाए, मरीजों को जनरल वार्ड में न रखा जाए। दिव्यांग चेकअप व्यवस्था में जब दिव्यांगों की जांच के लिए सारी मशीनें उपलब्ध हैं, तो उन्हें बाहर रेफर करना तुरंत बंद किया जाये।
ग्रामीण क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में 24 घंटे मेडिकल स्टोर चालू किया जाए।
बागला अस्पताल और सीएचसी सेंटरों के उन प्रकरणों की पूर्ण जांच हो, जहाँ मरीजों का इलाज करने के बजाय उन्हें आयुष्मान कार्ड के नाम पर निजी (प्राइवेट) हॉस्पीटलों में डाइवर्ट किया जाता है। अल्ट्रासाउंड व्यवस्था में जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में पर्चे लेने का समय बढ़ाया जाए। भीड़ न होने पर भी सुबह 8-9 बजे के बाद पर्चे बंद करना बंद हो।
उक्त धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (भानू) व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत रावत चमरुआ चाले कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण खंडेलवाल विश्व हिंदू परिषद, श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पं. मदन मोहन गौड, क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष रवि चैहान, सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल, सुमित वाष्र्णेय, ऋषि, योगेश वाष्र्णेय, संदीप ठाकुर, छोटू राणा, मोहित चैहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।












