क्लासिक इन ओयो होटल में स्कूली ड्रेस में छात्रा युवक के साथ पकड़ी:जमकर हुआ हंगामा:सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो हुआ वायरल

सिकंदराराऊ। कस्बा में अवैध रूप से संचालित हो रहे ओयो होटल अय्याशी के अड्डे बने हुए हैं। ओयो संचालक युवक युवतियों से जिस्मफारोसी की मुंह मांगी कीमत भी वसूल रहे हैं। जिम्मेदारो का इस ओर ध्यान ही केंद्रित नहीं हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कासगंज रोड स्थित क्लासिक इन ओयो होटल में उस समय हंगामा हो गया। जब एक स्कूली छात्रा के अपने कथित प्रेमी के साथ होटल में होने की सूचना कुछ युवकों को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह एक छात्रा स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थी और बाद में अपने साथी युवक के साथ कासगंज रोड स्थित क्लासिक इन ओयो होटल पहुंच गई। सूचना मिलने पर कुछ युवक होटल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। वायरल वीडियो में होटल के कमरे के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। वहीं छात्रा कैमरे और मौजूद लोगों को देखकर रुमाल से अपना चेहरा छिपाने का प्रयास करती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होटल संचालक द्वारा स्कूल ड्रेस में पहुंची छात्रा को भी कमरा उपलब्ध करा दिया गया । जिसके बाद होटल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद कस्बा में ओयो होटलों के संचालन और पहचान संबंधी नियमों के पालन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान और उनके छात्र-छात्रा होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस या प्रशासन की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर जब प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है या जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्लासिक इन ओयो होटल में हुए हंगामे और वायरल वीडियो को लेकर कस्बा में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा ।












