लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत:जरा सी देर हुई बरसात से जगह जगह हुआ जलभराव

सिकंदराराऊ। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। गुरुवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि एवं बरसात हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई ।ओलावृष्टि एवं बरसात होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली । जरा सी देर हुई बरसात से कस्बा में जगह-जगह जलभराव हो गया। ईद उल अजहा के पर्व पर लोग नाले नालियों के पानी के बीच होकर गुजरे। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही थी। भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। देखते ही देखते आसमान में काले काले बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगी। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि एवं बरसात होने लगी । बरसात होने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। जिससे
लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली । जरा सी देर हुई बरसात से कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी, अनल कॉलोनी, मटकोटा ,नौरंगाबाद, नयागंज बाजार ,रोशनगंज आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। नाले नालियां उफान लेने लगे। नाले नालियों का गंदा पानी सड़कों पर हिंडोले भरने लगा। ईद उल अजहा के पर्व पर लोग नाले नालियों के गंदे पानी के मध्य होकर गुजरे। जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा।












