पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का सिकंदराराऊ आगमन पर किया स्वागत

मंत्री ने सपा एवं कांग्रेस पर साधा निशाना

सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का शुक्रवार को सिकंदराराऊ आगमन पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने इससे पूर्व जनपद हाथरस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 20 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में अलीगढ़ केसरी स्वर्गीय ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया गया, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी तुष्टिकरण की राजनीति के तहत भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार सभी धर्मों और समुदायों को अपने-अपने पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की पूरी स्वतंत्रता देती है।

उन्होंने कहा कि जनसुविधा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि नमाज एवं अन्य धार्मिक आयोजन निर्धारित स्थानों पर ही आयोजित किए जाएं । जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री ने बताया कि ईद का पर्व प्रदेशभर में शासन की गाइडलाइन के अनुरूप शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा प्रदेश और देश को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment