
हाथरस-14 जनवरी। कोतवाली सासनी क्षेत्र के हनुमान चौकी के पास आज आगरा अलीगढ़ हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहाँ मौके से गुजर रहे सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि ने मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रोककर घायल को अस्पताल भिजवाने में मदद की। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई।। .
हनुमान पुलिस चौकी के पास 45 वर्षीय अकरम अपनी स्कूटी पर सवार होकर सासनी में हो रहे उर्स के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से अकरम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि का काफिला वहां से गुजर रहा था।उन्होंने घायल को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया और सांसद ने घायल अकरम को उठवाकर एम्बुलेंस में शिफ्ट कराया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में अकरम की हालत गंभीर बनी हुई है।









