बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन कल: जिले से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनेगा धूमधाम से: सादाबाद से जाएंगे 2 हजार कार्यकर्ता
हाथरस-14 जनवरी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में कल 15 जनवरी को अलीगढ़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर बसपा संगठन में भारी उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें जनपद से सैकड़ो वाहनों के द्वारा हजारों बसपा कार्यकर्ता व समर्थक आदि भाग लेंगे ।। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकपूर ने बताया है कि बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री बहन मायावती का 70 वां जन्मदिवस कल 15 जनवरी को अलीगढ़ के खैर रोड खेरेश्वर चौराहा स्थित ग्रांड पैराडाइज पर जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बसपाइयों द्वारा प्रदेश में फिर से बसपा की सरकार लाने के लिए संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनकल्याणकारी दिवस पर आयोजित समारोह में जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक सैकड़ो बसों व अन्य वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगे।। बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा ने कहा है कि यह कार्यक्रम संगठन की एकता और मजबूती का प्रतीक होगा। साथ ही सुश्री मायावती के सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन हितों के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प भी इस अवसर पर लिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि अलीगढ़ में होने वाले इस भव्य आयोजन में मंडल स्तर के समस्त कोर्डिनेटर, बसपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र से करीब दो हजार कार्यकताओं को वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता से पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए है। जिसमें बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, सत्यप्रकाश कर्दम, डॉ. अविन शर्मा, दिनेश देशमुख एडवोकेट, राजबहादुर सिंह, प्रमोद कुमार आजाद, दिनेश भारती, डॉ. महेशचंद्र पिप्पल, बनी सिंह बघेल, पन्नालाल बौद्ध, जलालुद्दीन अब्बासी, मनोहरलाल माहौर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment