
सिकंदराराऊ । एटा रोड स्थित गांव बहादुरगढ़ी में शुक्रवार की सुबह नहाते समय अचानक समर में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर एक 16 वर्षीय किशोर झुलस गया । आनन फानन में किशोर को परिजन उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां उसका उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि गांव बहादुरगढ़ी निवासी चरन सिंह का 16 वर्षीय पुत्र देव शुक्रवार की सुबह अपने घर पर समर चलाकर नहा रहा था। इस दौरान अचानक समर में करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर देव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को परिजनों ने उपचार के लिए कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उसका उपचार जारी है।









