
हाथरस। गत तीन दिवस से शहर की होली वाली गली स्थित मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय अखंड श्री हरिनाम महासंकीर्तन का आनंदमय उत्सव चल रहा है, जो कि गत 18 मई से प्रारंभ होकर 25 मई की सुबह 6 बजे प्रभात फेरी के साथ विश्राम लेगा।
श्री हरिनाम महासंकीर्तन उत्सव के तीसरा दिवस में मंदिर में विराजमान में ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के भव्य फूल बंगला के दर्शन हुए, जिसके दर्शन हेतु अपार जनसमूह एकत्र हुआ। साँय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक महिला मंडली ने अनेकों ध्वनियों के माध्यम से महामंत्र का ऐसा कीर्तन किया, जिसने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया ।शहर के समस्त धर्मानुरागी एवं भक्तिमति माताओं से अनुरोध किया है कि अब सिर्फ 4 दिवस शेष हैं और अधिक मास में श्री हरिनाम संकीर्तन की सरिता में अवगाहन कर अपने जीवन का सर्वविध उत्कर्ष करें, ऐसा समय बारंबार उपस्थित नहीं होता।









