
हाथरस। कलेक्ट्रेट परिसर में आज भारतीय किसान यूनियन द्घारा धरना प्रदर्शन किया गया तथा किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रशासन से मांग करते हुए कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को हटाया जाये, डीएपी और यूरिया खाद की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा रजवाहों में पर्याप्त पानी छोड़ने जाये। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।उन्होंने इन मीटरों को हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को मीटर रीडिंग के अनुसार यूनिट और बिल की सही जानकारी मिल सके। किसानों ने खाद वितरण में फार्मर आईडी की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग की।
किसानों का कहना था कि खतौनी और आधार कार्ड के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। इसके अतिरिक्त रजवाहों में पर्याप्त पानी छोड़े जाने की मांग की गई, जिससे किसानों को सिंचाई में कोई समस्या न हो। किसानों ने बाद में ओसी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चंद्र सिंह, सत्यदेव पाठक, बंटी ठाकुर, शाजिद अली सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।









