वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी नेकी की दुकान द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए

हाथरस। स्कूलों में छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्य करने वाली संस्था वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान के बैनरतले स्कूली बच्चों को डांस, गायन व वादन आदि का प्रशिक्षण दिए जाने हेतु आज से शिविर शुरू कर दिया गया है और शिविर में पहले ही दिन से बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा बच्चे भी प्रतिभा निखारने वाली गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी में आज से समर कैम्प का शुभारंभ किया गया है। कैम्प मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा उपस्थित थे तथा नेकी की दुकान द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। समर कैम्प में योग्य प्रशिक्षकों द्वारा मार्शल आर्ट, मेडिटेशन, डांस, मेहँदी, आर्ट्स एंड काफ्ट, ढोलक एवं कत्थक नृत्य सिखाया जायेगा। समर कैंप में उक्त सभी गतिविधियों को सीखने वाले बच्चों की भीड़ आज पहले दिन से भारी दिखाई दी तथा प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें बेहद कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है।
संस्था के संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने सभी छात्र छात्राओं से अपील की है कि वह इस शिविर का लाभ उठाएँ । संस्थापक दीपक शर्मा ने कहा है कि वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी एवं नेकी की दुकान सामाजिक गतिविधियों के कार्यक्रम करती रहती है, जिसमें चाहे छोटे-छोटे बच्चों को कपड़े वितरण करना, खाद्य सामिग्री देना, किताबें वितरित करना तथा और अन्य सामाजिक एवं राष्ट्रभक्ति की गतिविधियों को संचालित किया जाता है। उनका कहना है कि संस्था का उद्देश्य है कि संस्था के बैनरतले आवश्यक व जरूरी सेवाएं उन जरूरतमंदों तक पहुंचे।
कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, अश्विनी शर्मा, रीमा बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, सोनिया अग्रवाल, लवी, क्रति आदि सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।









