खेत जोतने का विरोध करने पर महिला उसके ससुर एवं भतीजे को पीटा


सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में खेत जोतने का विरोध करने पर नामजदों ने एक महिला उसके ससुर एवं भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया ।पीड़िता ने कोतवाली में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव जिमिसपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी विनेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 मई की दोपहर 2 बजे करीब गांव के ही रामवकील पुत्र उदयवीर सिंह, पुष्पेन्द्र ,दीपेंद्र पुत्रगण रामवकील, राहुल पुत्र रामविलास व विकास पुत्र इन्दल सिंह निवासी गांव मेहनी जनपद एटा ,प्रमोद पुत्र राममहेश , विमल पुत्र राजेश निवासीगण गांव नगला गलू जिला एटा एक साथ मिलकर ट्रैक्टर से उसके खेत को जबरन जोतने लगे । पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर गुल सुनकर पीड़िता के ससुर रामसेवक एवं भतीजा कृष्णा भी मौके पर पहुंच गए । आरोपियों ने ससुर एवं भतीजे को भी मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment