अवैध रूप से नामजदों ने आम एवं नीम के हरे वृक्षों का किया कटान : बीट प्रभारी ने तीन के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

कटान में प्रयुक्त बाइक की बरामद


सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र गांव बरईशाहपुर में नामजदों ने आम एवं नीम के चार हरे वृक्षों को अवैध रूप से काट दिया । सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी मौके पर अपनी एक बाइक को छोड़कर भाग गए। वन बीट प्रभारी ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीट प्रभारी रतिभानपुर विनय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार की सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव बरईशाहपुर में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से हरे वृक्षों का कटान किया रहा है। सूचना पर बीट प्रभारी वन दरोगा सर्वेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देख आरोपी मौके से भाग गए । जहां उन्होंने पाया कि चार वृक्ष जिनमे दो आम व दो नीम को अवैध रुप से काटकर उनका प्रकाष्ठ मौके से गायब कर दिया गया । ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वृक्षों संजू पुत्र शंकरपाल निवासी गांव बरईशाहपुर ने ठेकेदार ओमपाल पुत्र राजवीर निवासी गांव मुगलगढ़ी व रतन सिंह पुत्र थान सिंह निवासी गांव उमरावपुर द्वारा अवैध रूप से कटान किया गया है। टीम को मौके से कटान में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद हुई । जिसे टीम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment