प्रमुख शिक्षाविद् पं. कृष्ण कुमार मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि पर स्मारण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

हाथरस। प्रमुख शिक्षाविद् पं. कृष्ण कुमार मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि नवीपुर स्थित यू. सी.एम.के. पब्लिक स्कूल में मनाई गई।कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें नमन किया गया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पं.कृष्ण कुमार मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण से हुआ। वक्ताओ ने प्रमुख शिक्षाविद् पं.कृष्ण कुमार मिश्र के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को प्रसांगिक, अनुकरणीय, व प्रेरणादायी बताते हुये सराहा। साथ ही उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने पर बल दिया । वक्ताओं ने कहा कि किसी पिता का निधन उस परिवार के लिए अपूर्णनीय क्षति होती है । बताया गया कि शिक्षाविद् पं. कृष्ण कुमार मिश्र ने सदैव लोगों को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया व मानवता का पाठ पढ़ाया । वह समाज व देश के लिए जीना सिखाते रहे ।

विचार व्यक्त करने वालों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, धर्मगुरु पं.गणेश चंद्र वशिष्ठ ,डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव हितेंद्र सिंह (गुड्डू) , प्रमुख व्यापारी नेता हरिमोहन शर्मा गुरुजी , शिक्षक नेता प्रवीन कौशिक, प्रमुख शिक्षाविद् पं. कृष्ण कुमार मिश्र के पुत्र व पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र शामिल थे । भावपूर्ण स्मरण करने वालों में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, प्रमुख समाजसेवी व व्यापारी नेता संदीप दीपक , दीप इंटर कॉलेज मैंण्डू के डायरेक्टर देवेंद्र आर्य, मोहित सखूजा, पत्रकार अनिल कश्यप,रतन कुमार, शिक्षक नेता उमेश सारस्वत , युवा नेता श्रुति मिश्र, बांके बिहारी अपना वाले , संजय मिश्र, विनय सारस्वत, पुष्पेन्द्र सारस्वत , गौरव मिश्र, विपिन कुमार , अमित कुमार शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment