
हाथरस। आधुनिक विज्ञान युग के नायक व कम्प्यूटर क्रांति के जनक, सबसे युवा उम्र के प्रधानमंत्री रहे स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर काँग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व किया गया। इस दौरान राजीव गाँधी के छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने अपने समय काल में देश को तकनीकी युग के रूप में ढाल दिया था। उस समय के विपक्षी भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी बैलगाड़ी में बैठकर सदन आकर तकनीकी का पुरजोर विरोध किया था। लेकिन आज तकनीक के आधार पर ही भारत दुनिया में एक मिशाल कायम कर पा रहा है। जबकि भाजपा की हमेशा से ही क्षीण सोच रही है। अगर ईवीएम जैसी तकनीक भारत में न आती तो भाजपा की सरकार कभी न बन पाती। वहीँ शहर महासचिव योगेश बाबू ने कहा कि हमको राजीव गॉधी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये काँग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूत कर 2027 में यूपी और 2029 में दिल्ली की सत्ता राहुल गांधी के हाथों में सौंपनी है। संगोष्ठी में कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महासचिव जुनैद खान एड., सचिव राजकुमार , दीपक चौधरी, आरटीआई विभाग के शहराध्यक्ष अकील अहमद एड., विधि विभाग के शहराध्यक्ष राजेश कुमार, कार्यालय सचिव रोहित सिंह, सचिव शीलेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।











