दयानतपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

हाथरस। ग्राम दयानतपुर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज से भव्य शुभारंभ हो गया है। कथा के प्रथम दिन गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


​यह पावन कलश यात्रा स्थानीय शिव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई। गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा पूरे ग्राम दयानतपुर का भ्रमण करते हुए श्री कृष्णा फार्म हाउस पर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां कथा पंडाल में श्रीमद् भागवत जी को स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के जयकारे लगाए।।
इस मौके पर ​मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा शिव मंदिर पर पूजा अर्चना कर कलश यात्रा में शामिल हुए ।​कथा व्यास श्री बालयोगी पचौरी जी महाराज चार सम्प्रदाय वृन्दावन,
​आचार्य पं.रूपकिशोर, ​मुख्य यजमान मुकेश रावत (प्रधान), जबकि​परीक्षित कैलाश चंद्र शर्मा (अध्यापक) थे।
​व्यासपीठ से पधारे वृन्दावन के श्री बालयोगी पचौरी जी महाराज आगामी दिनों में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।
​इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से पं.महेशचंद्र शर्मा अध्यापक, विजय कुमार रावत, विवेक रावत, सुमन रावत, संजीव रावत, राकेश रावत, विक्रम सिंह रावत, अनंतवीर सोलंकी, चौ.अमर सिंह, राधा रमन शर्मा, डा. सुनील शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा मुखिया जी, गुलशन पाठक, गौरव रावत, लक्ष्मी नारायण पाठक, ललित रावत, अथर्व रावत, विनय रावत, बौ. राधाशरण रावत, जितेन्द्र रावत (एडवोकेट) एवं विजय कुमार शर्मा (एडवोकेट) सहित भारी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment