
हाथरस- 13 जनवरी। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है और आज उसकी घोषणा भी कर दी गई है।रेवेन्यू बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव हेतु मतदान 24 जनवरी को आयोजित होगा ।।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी (एड.), जमुना प्रसाद शर्मा (एड.), अजय कुमार शर्मा (एड. ), मीडिया प्रभारी शशांक पचौरी एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया है कि रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कुल 103 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जिसमें से 93 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।अध्यक्ष पद हेतु दो प्रत्याशी मैदान में होंगे। जिनमें सत्यप्रकाश वर्मा (एड. )और अशोक कुमार शर्मा (एड.)हैं। सचिव पद हेतु त्रिकोणीय मुकाबला मदन मोहन गौड़( एड.), अमित उपाध्याय (एड.) व ब्रजकांत बाबू (एड.) में रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह पुनिया (एड.) और श्रीमती रेखा जैन (एड.) में टक्कर रहेगी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रजनीश गौतम (एड.), कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार राजपूत (एड.),सह सचिव पद पर कालीचरण उपाध्याय (एड.) का एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने पर इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।









