
हाथरस-13 जनवरी। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर आज गांव संटीकरा केवलगढ़ी के निकट बुलेट सवार दो शिक्षकों को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दोनों शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों तथा राहगीरों की भारी भीड़ लग गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उक्त घटना से मृतकों के परिवार में भारी कोहराम मच गया है।।
बताया जाता है आज दोपहर थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोपहर को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव संटीकरा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया तथा दोनों युवक प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक थे।।
बताया जाता है आज दोपहर 2 बजे के लगभग हाथरस से सादाबाद की ओर जा रहे दो युवकों की बुलेट बाइक को संटीकरा गांव के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एवं राहगीरों की भीड़ लग गई और ट्रक को पकड़ लिया गया। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।। उक्त दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक युवकों की पहचान करीब 22 वर्षीय रोहित पुत्र उदयवीर निवासी लखूपुरा थाना चंदपा और 23 वर्षीय अजीत पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला चामड़ वाला कस्बा सादाबाद के रूप में हुई है। रोहित और अजीत दोनों अविवाहित थे और चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा में अलग-अलग निजी स्कूलों में अध्यापन कार्य करते थे।उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। सड़क हादसे में मृत दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









