
सिकन्द्राराऊ-13 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में एक 35 वर्षीय युवक ने बीती रात्रि को फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।।
बताया जाता है गांव सराय निवासी श्योदान सिंह पुत्र सुखराम उम्र 35 वर्ष शराब का सेवन करता था। उसके पास खेतीबाड़ी नहीं थी तथा वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था । अक्सर पैसों की तंगी होने के कारण घर में पत्नी के साथ कलह हुआ करती थी। लेकिन उसने शराब की लत को नहीं छोड़ा। मृतक के पास तीन बच्चे भी थे। कुछ समय पूर्व क्रोधित होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे वह बहुत दुखी था तथा बीती रात्रि को कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली । आज सुबह जब ग्रामीणों ने उसको घर जाकर देखा तथा फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । घटना की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई । मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।









