पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनरतले आयोजित

हाथरस-13 जनवरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन शहर के आगरा रोड स्थित मंगल भवन पर किया गया। जिसमें कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों को परामर्श एवं उनका जांच परीक्षण किया गया तथा कैंप में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निःशुल्क मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की टीम एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क मेडिकल कैंप अत्यंत सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कैंप में करीब 250 से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। कैंप में ईसीजी एवं ब्लड टेस्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध रही, जिसमें करीब 150 से अधिक लोगों ने अपनी जांच कराई।
आगरा रोड स्थित मंगल भवन गेस्ट हाउस में आयोजित विशाल निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल परीक्षण कैंप में हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ ,बाल रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन चिकित्सकों द्वारा उक्त सभी रोगों के रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया और शिविर में मरीजों द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया।। कैंप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. राजू गावर, डॉ. के. के. वाष्र्णेय, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. सौरभ महेश गुप्ता, डॉ. अमित साहनी, डॉ. केतन मित्तल, डॉ. यूसुफ सिद्दीकी, डॉ. सागर मित्तल, डॉ. राहुल वाष्र्णेय एवं अन्य सहयोगी चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा।डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का सरल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिससे आम जनता को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हुईं।
कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की टीम के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। जिनमें जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल,जिला महामंत्री कन्हैया लाल शर्मा (एडवोकेट),युवा जिलाध्यक्ष मोहन बघेल,जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंघल,शहर अध्यक्ष संतोष बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीनदयाल गोयल, सितुल गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर मित्तल, युवा प्रदेश प्रभारी सुखवीर सिंह, आर. के. सिंह, अशोक वाष्र्णेय, अमित वाष्र्णेय बीएमबी मसाले वाले, विपुल सिंघानिया, नंदकिशोर अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेशचंद देशमुख, रॉबिल लोहिया, यशु गर्ग, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र अग्रवाल, दुर्गेश कुमार एडवोकेट, बृजेश गौतम, श्रवण कुमार अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
इनके अतिरिक्त तुषार वाष्र्णेय, राकेश अग्रवाल, डब्बू, विभोर अग्रवाल सादाबादिया, सचित, कृष्णा शर्मा, वेदांत एवं कौशल का भी विशेष सहयोग रहा।इस सफल आयोजन में मंगल भवन गेस्ट हाउस के संचालक मोहनलाल अग्रवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए आयोजकों ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं सभी चिकित्सकों, सहयोगियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment