मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में भाजपाईयों ने किया सहयोग:निरीक्षण

हाथरस-13 जनवरी। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे और उनके द्वारा वहां पर मतदाताओं को नवीन मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं 6,7,8 नंबर फॉर्म भी उपलब्ध कराए गए।। भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के लगभग सभी बूथों पर मतदाताओं का सहयोग किया। उनके द्वारा मतदेय स्थल ओढपुरा प्राइमरी पाठशाला, महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज, विद्यापति पूर्व माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज, सुरजोबाई बालिका विद्यालय, लाल डिग्गी पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सेकसरिया इंटर कॉलेज आदि कॉलेज का निरीक्षण किया और वहां पर बीएलओ को आ रही परेशानियों को दूर करने का प्रयास किया। साथ ही जो बीएलओ अनुपस्थित थे, उनकी जानकारी उप जलाधिकारी को फोन के माध्यम से दी। जनता में वोट बढ़ाने का सभी वूथो पर उत्साह भी देखा गया।। इस दौरान कार्यक्रम सहसंयोजक शिवम कुलश्रेष्ठ, विशाल दीक्षित, गोविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, दिलीप चौधरी, मोहित उपाध्याय, ध्रुव शर्मा, सुरेश चौधरी, हिमायू खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment