भाकियू भानु विद्युत समस्याओं को लेकर 7 को करेगी घेराव

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन भानु व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा विद्युत स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर 7 मई को विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जाएगा और आम जनता को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाए जाने हेतु मांग की जाएगी।। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकान्त रावत ने कहा है कि इस समय प्रदेश में स्मार्टमीटर को लेकर गम्भीर समस्या चल रही है। जिससे आम जनता परेशान है और जनता जगह जगह पर प्रदर्शन कर रही है और जगह जगह पर प्रशासन द्वारा मुक़दमे दर्ज किये जा रहे है। उन्होंने कहा है कि इस सब के विरोध में भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा 7 मई को अपनी पूरी टीम और क्षेत्रीय जनता के साथ ओढ़पुरा विद्युत एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment