
हाथरस। आगरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण कृपा भवन के सभागार में डा. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा से मान्यता प्राप्त ब्रज संगीत विद्यापीठ का शुभारंभ किया गया।
इससे पूर्व भगवान गौतम बुद्ध की 2570 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर सुकवि पूरन सागर ने वन्दन,त्रिशरण एवं पंचशील पाठ द्वारा बुद्ध पूर्णिमा मनाने की शुरुआत की।सभी जनों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।मजदूर दिवस पर मजदूरों को कार्य के अनुसार मजदूरी न मिलने पर चिंता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं आयुर्वेदिक के ज्ञाता चेतन उपाध्याय के संयोजन तथा ब्रज कला केन्द्र अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने संचालन किया।अन्य वक्ताओं में आशुकवि अनिल बौहरे,प्रभूदयाल दीक्षित प्रभू,जीवनलाल शर्मा, ग़ाफ़िल स्वामी,चाहत शर्मा, कपिल नरूला, सन्तोष उपाध्याय, पीयूष अग्निहोत्री, अविनाश पचौरी,ऋषि कौशिक आदि उपस्थित थे।अध्यक्षता डा. सुनीता उपाध्याय ने की।









