
हाथरस। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में भगवा परचम फहर जाने व पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक प्रचंड जीत से भाजपाईयों में भारी जोश व उत्साह है और भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण करते हुए भारी खुशी के साथ जश्न मना रहे हैं।
इसी क्रम में शहर के बागला कॉलेज रोड पर बागला कॉलेज मार्केट स्थित ज्ञान आई केयर सेंटर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सेंगर के नेतृत्व में तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भारी जोश व उत्साह तथा उमंग के साथ जश्न मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सेंगर ने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्य पश्चिम बंगाल,असम राज्य व पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक प्रचंड जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों व मेहनत के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास व संकल्प के साथ मोदी की गारंटी का ही परिणाम है।
इस दौरान पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा के प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मीडिया प्रभारी डा. राजीव सेंगर के प्रतिष्ठान ज्ञान आई केयर सेंटर बागला कालेज मार्केट पर मिष्ठान वितरण कर व पटाखे जलाकर हर्ष व्यक्त किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे और जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुनीता मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, बंशी पंडित, शिवशंकर गुलाठी, वीरेन्द्र उपाध्याय, शिव कुमार गौतम, बृजभूषण,राजेश, प्रवीन दीक्षित, मनोज गौड, राहुल पंडित, आशीष सेंगर, कौशलेंद्र सिंह, मोहम्मद अयान, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, शिवकुमार गौतम आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।









