लैंटर गिरने से घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत, वीरनगर गांव में हुए हादसे में मलबे में दबे थे चार लोग

गांव वीरनगर में रविवार को हुए एक हादसे में घायल मजदूर गजेंद्र सिंह ने सोमवार को उपचार के दौरान दम मौत हो गई। गजेन्द्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, उधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि दिनांक तीन मई दिन रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का लैंटर अचानक भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में तीन मजदूर और एक राजमिस्त्री मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मलबे से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जिसमें गजेंद्र एवं अन्य मजदूरों सचिन, मुसीर और राजमिस्त्री के साथ मकान के निर्माण कार्य में जुटे थे। अलीगढ़ में उपचार के दौरान सोमवार को पचास वर्षीय गजेंद्र पुत्र चुन्नीलाल, निवासी गांव खोरना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गजेन्द्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment