
हाथरस। वेंकटेश्वर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नेकी की दुकान सामाजिक संस्था की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के संरक्षक राकेश मोहन वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के कार्यों की जहां समीक्षा की गई, वहीं आगामी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।। बैठक में मुख्य अतिथि मुंबई से पधारे रेलवे से सेवानिवृत्त आरबी सिंह थे। संस्थापक दीपक शर्मा एडवोकेट ने संस्था के गत वर्ष के कार्यों के बारे बताया एवं समीक्षा की तथा आगामी वर्ष के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में नेकी की दुकान के प्रदेश अध्यक्ष शुभम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष चाँदगोटिया, प्रसून कुलश्रेष्ठ, अर्चना शर्मा, अनुपम शर्मा, नैना शर्मा, इंदु सिंघल, शिप्रा पोद्दार, रेणू पचौरी, डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, कल्पना गुप्ता, रजनी गर्ग, राहुल गर्ग, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र जैन, संजीव जैन, शीलू जैन, नेहा जैन, नंदिनी जैन, नंदिनी अग्रवाल, नीरज वार्ष्णेय, रश्मि अग्रवाल, नमिता गोयल, दिनेश अग्निहोत्री, रामसरन शर्मा, रीना बंसल, अंजलि कंसल, आदर्श दीक्षित, शिखा जैन, विवेक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, नीलम वार्ष्णेय, योगेश कुलश्रेष्ठ, डॉ.बी. पी. सिंह, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय , अंकुर गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे।









