
हाथरस-10 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी शहर कमेटी के अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने शहर के सभी भाई बहनों से अनुरोध किया है कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है, जो कि 6 फरवरी तक चलेगा।। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ अध्यक्षों/ बीएलए 2 शक्ति केंद्र संयोजकों के पास मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं 6,7,8 नंबर फार्म उपलब्ध है और उसके अलावा कल 11 जनवरी रविवार को प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि मतदाता सूची में यह अवश्य देख लें कि आपका अथवा आपके परिवार का नाम मतदाता सूची में आ गया है कि नहीं। यदि किसी का नाम नहीं आया है तो वह 6 नंबर फॉर्म भरकर अपना वोट बढवा लें और जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो गई है, उनका वोट भी बढ़ने का समय आ गया है। जो लोग वोट बढ़ाने से वंचित रह जाएंगे, उन लोगों को आगे परेशानी आ सकती है,जैसे वृद्धा पेंशन, पीडीएस योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, ऐसी अनेक योजना है, जिनमें आपको राष्ट्रीयता के रूप में मतदाता सूची उपलब्ध करानी होगी।
जो लोग ऑनलाइन मतदाता सूची देख सकते हैं अथवा फॉर्म भर सकते हैं, वह इस कार्य को ऑनलाइन भी कर सकते हैं।इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पूर्ण सहयोग करेंगे। यदि किसी को कोई जानकारी चाहिए तो मोबाइल नंबर 9286866252 पर संपर्क कर सकते हैं।









