
हाथरस-10 जनवरी। काम के अधिकार की रक्षा हेतु मनरेगा बचाओ संग्राम के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ की जिला स्तर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों ने विचार विमर्श कर व रूपरेखा तैयार कर प्रेस नोट जारी किया है।। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय व शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा यूपीए सरकार द्वारा 2005 में शुरू किया गया था,जो एक अधिकार आधारित कानून है। यह कानून ग्रामीण मजदूरों को मजदूरी रोजगार देने का अधिकार देता है। अन्यथा बेरोजगार भत्ता देने का अधिकार भी देता है,किंतु किसान, व्यापारी,मजदूर विरोधी मोदी सरकार मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर नया वी बी ग्राम जी अधिनियम लाई है जो मजदूरों के
अधिकारों पर कुठाराघात है।मजदूर विरोधी इस अधिनियम की कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर जन जागरण अभियान चलाएगी।।
जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक बताया कि जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी 11 जनवरी से 25 फरवरी तक के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 11 जनवरी को महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास कार्यक्रम किया जाएगा।वहीं 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क के अभियान के तहत पर्चा वितरण का कार्यक्रम रहेगा। 30 जनवरी को वार्ड व ब्लॉक स्तर पर शांति पूर्वक धरना आयोजित किए जाएंगे।31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना जिला अधिकारी कार्यालय पर दिए जाएंगे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 7 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव किया जाएंगे। 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आईसीसी द्वारा चार प्रमुख क्षेत्रीय रैलियों का आयोजन होगा।।
उक्त कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु विचार विमर्श करने के लिए डॉ. मुकेश चंद्रा, अजीत गोस्वामी, अवधेश बक्शी,संजीव आंधीवाल, ठाकुर कपिल सिंह, प्रभाशंकर शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी आदि शामिल थे।









