वरिष्ठ समाजसेवी बीलाराम प्रेमी के पुत्र चंद्रपाल प्रेमी को शोकसभा में दी श्रद्धांजलि

हाथरस-10 जनवरी। शहर के घास की मंडी निवासी एवं वरिष्ठ समाजसेवी व बसपा नेता बीलाराम प्रेमी एवं पूर्व सभासद श्रीमती विद्या देवी के पुत्र चंद्रपाल प्रेमी का गत दिनों निधन हो जाने पर शोकसभा आयोजित की गई। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर चंद्रपाल प्रेमी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।। शहर के घास की मंडी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं बसपा नेता बीलाराम प्रेमी व पूर्व सभासद श्रीमती विद्या देवी के पुत्र चंद्रपाल प्रेमी का बीमारी के चलते गत दिनों निधन हो गया था और उनके निधन पर कल अंगुमल धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर चंद्रपाल प्रेमी के निधन पर शोक व्यक्त किया और चंद्रपाल प्रेमी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें बहुत ही हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्ति बताते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया।। शोकसभा में स्व. चंद्रपाल प्रेमी के परिजनों के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, अतुल आंधीवाल एड़., योगेश केसरी, राजपाल सिंह पूनिया एडवोकेट, कुंवर रत्नेश रत्न, शिवकुमार वार्ष्णेय, बंसी पंडित, सभासद राकेश कुमार ,पूर्व सभासद नारायण लाल, तिलक सिंह, कमल सिंह वालिया, प्रकाश चंद्र गौतम, सुषमा सिंह, ललित गौतम, विष्णु शर्मा, रघु गौड आदि तमाम लोग मौजूद थे, जिनके द्वारा स्वर्गीय चंद्रपाल प्रेमी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment