विवेचकों के साथ एएसपी ने की अपराधों की समीक्षा: निर्देश

हाथरस-10 जनवरी। अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा द्वारा आज कोतवाली सदर में विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।। अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा द्वारा महिला संबंधी अपराधों, प्रार्थना पत्रों और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। इसी क्रम में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की समय-समय पर चेकिंग और फ्लाई सीट में चेकिंग प्रविष्टियां पूर्ण कराने के लिए भी निर्देशित किया गया तथा थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता/आम जनता के साथ शालीन व संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया ।।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अर्दली रूम के द्वौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान, आपरेशन जागृति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और क्षेत्र में छात्र/छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment