विवाहिता से सरे बाजार ससुरालीजनों ने की मारपीट

सादाबाद-10 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बिसावर में एक नवप्रसूता महिला के साथ उसके ही ससुरालीजनों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।।
बताया जाता है पीड़िता के अनुसार, उसने महज दो दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। इसके बावजूद पारिवारिक विवाद को लेकर बिसावर निवासी दिलीप कुमार के पुत्र खुबीराम और उसकी पत्नी ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ पहले घर के अंदर मारपीट की। जान बचाने के लिए महिला घर से निकलकर बाजार की ओर भागी, लेकिन आरोप है कि जेठ और जेठानी ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।बताया जा रहा है कि बाजार में सरेआम महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा गया और जबरन वापस घर ले जाया गया, जहां दोबारा उसके साथ मारपीट की गई। इस अमानवीय घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।।
वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता और स्थानीय लोगों की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment