सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल: एक रैफर

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में आज अलग-अलग स्थान पर घटित हुये सड़क हादसों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आज दोपहर घटित हुए सड़क हादसों के दौरान हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के सामने अचानक एक बाइक के सामने दूसरी बाइक आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई।हादसे में रामस्वरूप और विशाल निवासी नबीपुर हाथरस घायल हो गए।दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।वहीं, दूसरी दुर्घटना मुरसान मार्ग पर ईंट भट्टे के सामने हुई। यहां आमने-सामने से दो बाइकों की भिड़ंत में सलेमपुर निवासी धीरज पुत्र राकेश उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसके सिर, मुंह, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयीं हैं।सीएचसी में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद धीरज की हालत नाजुक देखते हुए उसे आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment