
हाथरस। एसओजी टीम व कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा की हुई हत्या की घटना में प्रकाश मे आये 2 आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनो आरोपियो के पैर में गोली लगने से घायल हो गये और इन्हे गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की 1 बुलट मोटरसाईकिल , 2 तमंचा 315 बोर, 4 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस बरामद किये हैं। उक्त घटना में शामिल 1 आरोपी को थाना सहपऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
पुलिस के मुताबिक गत 7 अप्रैल को वादिया श्रीमती नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा द्वारा तहरीर के माध्यम से थाना पर सूचना दी कि नामजदों द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व. रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला का मकान हडपने की नियत से 6 अप्रैल की रात्रि में हत्या कर दी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 5 टीमों का गठन किया गया था । विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। जिसके क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 9 अप्रैल को अभियोग मे प्रकाश मे आये मे आरोपी शुभम उर्फ माइटी पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी दिल्ली वाला चौक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमो द्वारा लगातार सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियोग में नामजद आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 8 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।जिसके क्रम में आज कोतवाली सदर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा की हत्या की घटना करने वाले प्रकाश मे आये 2 आरोपी अलीगढ से सासनी आ रहे है । जिसके क्रम में एक टीम थाना सासनी बार्डर तथा एक टीम वन चेतना व एक टीम शक्ति वन के सामने चैकिंग कर रहे थे । तभी शक्ति वन के पास चैकिंग कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनो आरोपी हनुमान चौकी से निकलते हुये आ रहे है। जिनको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल शक्ति वन की तरफ भगा ली।अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी ।
पुलिस के मुताबिक इसी क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त आज एसओजी टीम व कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी रुद्द पाठक व वंश दीक्षित के पैर में गोली लगने से दोनो आऱोपी घायल हो गये। घायल/गिरफ्तार आरोपियों में रूद्ध पाठक पुत्र रवि पाठक निवासी रामलीला ग्राउन्ड व वंश दीक्षित पुत्र विचित्र दीक्षित निवासी श्याम कुंज कालौनी हैं ।। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी धीरज गौतम मय एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय टीम कोतवाली सदर शामिल थे।









