
हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला आम में पति से विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में भारी सनसनी फैल गई और घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना सूचना पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।। बताया जाता है जनपद कासगंज के गांव कसेरी निवासी थान सिंह की बेटी रेखा की शादी वर्ष 2015 में नगला आम निवासी सुनील से हुई थी। सुनील सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में कार्यरत है। बताया जा रहा है कल रेखा का अपने पति सुनील से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद रेखा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी कल देर रात गांव में पहुंच गए।। घटना को लेकर मायके पक्ष का आरोप है कि रेखा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। रेखा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।









