
सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव खेड़ा सुल्तानपुर में नामजदों ने घर में घुसकर महिला एवं उसकी दो पुत्रियों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव खेड़ा सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका भाई मुनेश उर्फ ज्ञादीन खेत पर पीड़ित के लगे पेड़ को काट रहा था। जब पीड़ित की पत्नी विनीता देवी ने पेड़ काटने से रुकवा दिया। बाद में जब पीड़ित की पत्नी घर पर कार्य कर रही थी । तभी आरोपी मुनेश अपनी पत्नी बबली के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित की पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आई पीड़ित की पुत्रियां सरिता एवं संध्या को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।












