
सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला कटरा में शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर भारी मात्रा में मास बरामद किया। पुलिस ने मास का नमूना लेकर बेटलेरी कॉलेज मथुरा में जांच के लिए भेजा है।
बताया जाता है कि कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला कटरा निवासी सईद पुत्र नसीम की दो पुत्रियों की शुक्रवार को शादी थी । शादी के लिए शुक्रवार की सुबह दो भैंस काटी गई । इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी । कि कस्बा पुरदिलनगर में भारी मात्रा में मास काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां से उन्होंने भारी मात्रा में मास को बरामद किया। पुलिस ने मास को बरामद कर जे सी बी द्वारा जमींदोज करा दिया। वहीं पुलिस ने मास का नमूना लेकर प्रयोगशाला मथुरा भेजा है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की चर्चाओं का दौर पूरे दिन लोगों के बीच जारी रहा।









