हाथरस। भाजपा रूहेरी मण्ड़ल की मण्ड़ल मंत्री श्रीमती पूनम माहौर के नेतृत्व में कोरी समाज का प्रतिनिधि मण्ड़ल ने सदर विधायक श्रीमती अजुंला सिंह माहौर से मुलाकात की। मुलाकात में कोरी समाज की वीरांगना अमर शहीद झलकारी बाई कोरी की मूर्ति लगवाने के लिये ज्ञापन दिया गया। साथ ही साथ मेला श्री दाऊजी महाराज में लगने वाले शिविरों में कोरी समाज के लिये शिविर बनबाने की मांग भी सदर विधायक के समक्ष रखी।
वीरांगना झलकारी बाई कोरी की मूर्ति के लिये अन्य समाजों के महापुरुषों की भाँति चैराहों पर लगे होने की तरह से कोरी समाज की सर्वसम्मति से दयानतपुर वाईपास पर लगवाने के लिये स्थान सबसे उचित माना गया है। प्रतिनिधि मण्ड़ल ने दयानतपुर बाईपास पर मूर्ति लगवाने की माँग सदर विधायक के सम्मुख रखी।
ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेत्री पूनम माहौर मण्ड़ल मंत्री, सतीश माहौर मण्डल उपाध्यक्ष, दीपक माहौर, रवि माहौर, लेखराज माहौर, ओमप्रकाश माहौर, राधेश्याम माहौर, शिवशंकर माहौर, राजवीर माहौर, डा. मुकेश माहौर, ललित माहौर, गौरव माहौर, बुद्धसैन माहौर, श्यामलाल माहौर, रज्जू माहौर, गोपाल माहौर, विष्णु माहौर, सचिन माहौर, प्रेमचन्द्र माहौर, छोटेलाल माहौर, सनी माहौर आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment