न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव


हाथरस। न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदर कांड पाठ का आयोजन बांके बिहारी ऑर्चिड कॉलौनी बालापट्टी में किया गया। इस अवसर पर अंजनी पुत्र के भक्तों का पटका पहनाकर अभिवादन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरूष, राष्ट्रीय जिला प्रभारी धीरज पाण्डेय, जिलाध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, मोहनलाल दुबे, जिला सदस्य राजेश पौरूष,अनुराग भारद्वाज, अस्सो, राहुल आदि उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की कामना की। अंत में आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल के निदेशक राजकुमार सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रसाद वितरित किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment