विनायक इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का हवन समारोह से शुभारंभण्


हाथरस। विनायक इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में हवन समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ, जिसकी पवित्र ध्वनि से वातावरण दिव्यता से भर उठा। विद्यार्थियों ने पूर्ण आस्था और अनुशासन के साथ हवन में भाग लिया तथा भगवान हनुमान, श्री गणेश एवं मां सरस्वती से ज्ञान, बल, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सजावट से सुसज्जित विद्यालय परिसर संस्था की सांस्कृतिक समृद्धि एवं आध्यात्मिक मूल्यों का सजीव प्रतीक बना हुआ था। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में न केवल आस्था और भक्ति का संचार किया, बल्कि उन्हें जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और संस्कारों के महत्व का भी बोध कराया।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह हवन समारोह नए सत्र की एक शुभ और प्रेरणादायक शुरुआत बनकर सभी के मन में नई ऊर्जा, उमंग और आत्मविश्वास का संचार कर गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment